पटवारी और कानूनगो संघ जिला कैडर को राज्य कैडर में बदलने के फैसले का विरोध कर रहा है। सोमवार से राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। पटवारी और कानूनगो ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। जिला के पटवार सर्कल और कानूनगो कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि तेज बारिश और बर्फबारी के कारण हड़ताल का असर देखने को नहीं मिला।