फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

नगर परिषद मनाली अध्यक्ष चमन कपूर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए एक माह के भीतर चुनाव करवाए जाएंगे। गौरतलब है कि लगभग 15 दिन चार पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीसी कुल्लू को दिया था। उपायुक्त कुल्लू ने एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा को आगामी प्रक्रिया के आदेश दिए। इसके बाद एसडीएम ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई। सुबह 11:00 बजे हुई बैठक मे कुल चार पार्षदों ने भाग लिया, जबकि अध्यक्ष व दो अन्य पार्षद बैठक से नदारद रहे। बैठक में चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी जा रही है। आलाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें