फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मौसम खुलने पर बर्फबारी से बंद हाईवे-305 को बहाल करने में जुटा एनएच एआई

11 दिनों से बंद औट-बंजार सैंज हाईवे 305 से एनएच एआई ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। आनी की तरफ से एनएच एआई का डोजर 10,280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा पहुंच गया है। जबकि बंजार की तरफ से घियागी से बर्फ हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। एनएच ने स्नो कटर, जेसीबी व डोजर से बर्फ हटाने का काम शुरू किया है। भारी बर्फबारी के बाद भी कई जरूरतमंद लोग बर्फ में घियागी से खनाग तक करीब 15 किलोमीटर का पैदल सफर कर अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। वहीं, जलोडी दर्रा के बंद होने से आनी-निरमंड की 69 पंचायतों को संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। एचआरटीसी की पांच बसें भी 11 दिनों से जगह-जगह फंसी हैं। मौसम ने साथ दिया तो एक सप्ताह में हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए बहाल हो सकता है। एनएच के अधीशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे को बहाल करने के लिए दोनों तरफ से मशीनरी तैनाती कर बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें