राष्ट्रीय इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकतंत्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महिमन चंद्र ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया है कि एचपीसीएल में अधिकारियों और कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने एचपीसीएल के अधिकारी विमल नेगी की मौत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह उच्च अधिकारी प्रताड़ना का शिकार हुए हैं। जिस कारण उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि इंटक फेडरेशन ने भी इस मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले में जो भी अधिकारी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक एचपीसीएल के शीर्ष अधिकारी को तो लंबी छुट्टी पर भेजा जाए या फिर उसे सीट से हटा दिया जाए ताकि जांच प्रभावित न हो। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव इंटक फेडरेशन सुरेंद्र शौंडा भी मौजूद रहे।