कांग्रेस ने नगर परिषद कुल्लू में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की। वार्ड नंबर एक से विशाल सूद, वार्ड नंबर-दो से कुब्जा ठाकुर, वार्ड नंबर तीन से उष्मज शर्मा, वार्ड नंबर चार से दिग्विजय मोदगिल, वार्ड नंबर पांच से पूजा शर्मा, वार्ड नंबर छह से गीता, वार्ड नंबर आठ से आशा डोगरा, वार्ड नंबर नौ से जीवन कला, वार्ड नंबर दस से हरी सिंह और वार्ड नंबर 11 से सुभाष चंद कांग्रेस समर्थित बनाए गए हैं।