लगघाटी के तिउण की माता फुंगणी ने अपने पवित्र स्थल धार में बेसहारा पशुओं को छोड़ने वालों पर दंड लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश माता के प्राचीन स्थान धार मेले आयोजन कि दौरान दिए। इस मेले में माता फुंगणी तिउण और चौहार घाटी की माता फुंगणी और लगघाटी के पंचाली नारायण के हारियानों ने भाग लिया। इस दौरान जहां परंपरागत देव परंपरा का निर्वाहन किया गया और इस दौरान देवी देवताओं ने क्षेत्र में लावारिस छोड़े जा रहे पशुओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। माता ने हारियानों को आदेश दिए हैं कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में लावारिस पशुओं को छोड़ने वालों पर कार्रवाई करें और उन्हें दंडित किया जाए। फुंगणी माता के कारदार राम लाल ठाकुर ने बताया कि माता ने अपने आदेश में बताया है कि क्षेत्र को पवित्र और स्वच्छ रखने के लिए कडे़ कदम उठाए जाए।