विधायक सुरेंद्र शौरी मंगलवार को जलशक्ति विभाग डिवीजन लारजी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह मंगलवार को सुबह 10:00 बजे जलशक्ति विभाग डिवीजन लारजी कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां अधिकारी व कर्मचारी मौके से नदारद पाए गए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विभागों में इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है। कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रशासनिक अनुशासन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था का पतन है।