मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बंजार दौरे को लेकर विधायक सुरेंद्र शौरी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बंजार में जो शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिका बनाई है, उसमें चुने हुए विधायक का नाम नहीं है। बल्कि उनमें अपने ऐसे मित्र का नाम लिखा गया है जो किसी भी सांविधानिक पद पर नहीं है।