फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: माता हिडिंबा मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा, रोजाना दस हजार श्रद्धालुओं के लिए बन रहा भंडारा

माता हिडिंबा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा एवं महायज्ञ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आयोजकों की ओर से रोजाना करीब दस हजार लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे में पारंपरिक हिमाचली धाम परोसी जा रही है, जिसके लिए प्रतिदिन लगभग आठ क्विंटल चावल का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सात प्रकार की दालों और अन्य व्यंजनों से प्रसाद तैयार किया जा रहा है। भोजन की व्यवस्था में बड़ी संख्या में ग्रामीण, ब्राह्मण दिन-रात जुटे हुए हैं। कथा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय और हलवे का भी विशेष प्रबंध किया गया है। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। कुल्लू-मनाली सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भोजन, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समिति के अनुसार कथा एवं महायज्ञ के समापन तक प्रतिदिन इसी प्रकार भंडारा और प्रसाद वितरण जारी रहेगा। धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कथा श्रवण और महायज्ञ में शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति तथा देवी कृपा का अनुभव हो रहा है। माता हिडिंबा के दरबार में चल रहा यह आयोजन आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम बन गया है। माता हिडिंबा के कारदार एवं पुजारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। सभी से अपील है कि शांतिपूर्वक इस महायोजन के भागीदार बनें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें