फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: होटल संचालक भोजन तैयार करने के लिए स्टोव, डीजल भट्ठी का करेंगे इस्तेमाल

Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 06:35 PM IST

ईरान युद्ध के चलते व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत के बावजूद मनाली आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मनाली के होटल संचालकों ने स्टोव, डीजल भट्ठी और इलेक्ट्रोनिक भट्ठी का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। स्थिति सामान्य होने तक इसी विकल्प का इस्तेमाल कर पर्यटकों को भोजन आदि उपलब्ध करवाया जाएगा। शनिवार को इस संदर्भ में होटलियर एसोसिएशन मनाली की बैठक हुई। इसमें शिमला होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ मुख्य रूप से मौजूद रहे। मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर और मोहेंद्र सेठ ने बैठक के बाद कहा कि हिमाचल आने वाले पर्यटक बेझिझक आ सकते है। यहां भोजन आदि की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि होटल संचालकों को भी इंडक्शन, स्टोव, डीजल भट्ठी, इलेक्ट्रोनिक भट्ठी के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मोहेंद्र सेठ ने कहा कि पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर देशभर में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग इस समस्या का समाधान निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं अपना रहा है। मनाली के कई होटल संचालकों ने इलेक्ट्रिक भट्ठियां, इंडक्शन और अन्य विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इसके अलावा डीजल और मिट्टी के तेल से चलने वाली भट्ठियों का भी उपयोग किया जा रहा है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान रोशन ठाकुर के अनुसार कई होटलों ने तंदूर भी खरीदने शुरू कर दिए हैं। एसोसिएशन ने आने वाले पर्यटकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मनाली में भोजन की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें