फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: मनाली में भाजपा का हल्ला बोल, मालरोड पर निकाली विरोध रैली; सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदेश सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को मनाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान मनाली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मालरोड पर विरोध रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया। मालरोड पर निकाली गई रैली में मनाली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें