मनाली में सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में लगभग 25 सेंटीमीटर, धुंधी 20, सोलंगनाला 18, पलचान में 15 और नेहरुकुंड में लगभग 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी का क्रम लगातार जारी है। इसको देखते हुए मनाली प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों से मालरोड़ में ही बर्फबारी का आनंद लेने की अपील की है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को बाहंग में रोका जा रहा है। बर्फबारी के कारण पर्यटकों को सोलंगनाला की ओर नहीं भेजा जा रहा।