फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल: ग्लेशियर पिघलने से मयाड़ घाटी के नालों में आई बाढ़, दो पुल क्षतिग्रस्त

मयाड़ घाटी में मंगलवार को करपट, चंगुट, उरगोस और तिंगरेट गांवों के नालों में गर्मी से ग्लेशियर पिघलने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के तेज बहाव से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ की चपेट में आने से उड़गोस सहित एक अन्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। बाढ़ का पानी गांव के कई हिस्सों में घुसने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर ऊंचाई वाले इलाकों में शरण ली है। नायब तहसीलदार उदयपुर रामदयाल ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें