फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के लगौटी व टकरासी पंचायत ने भारी ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत लगौटी व टकरासी के करीब 10 गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार देर शाम को हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओले से सेब बगीचों में लगाई एंटी हेलनेट को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, बगीचों में सेब के कई पेड़ उखड़ कर टूट गए हैं। लगौटी व टकरासी पंचायत के बहली, कोलथा, दारन, नागेहल, रैघ, कुठेड़ टकरासी, खलूट, मशैड़, मरोगी व सिंयू में ओलों ने कहर बरपाया है। जिला कुल्लू में करीब दस दिनों से मौसम खराब चल रहा है और रोज शाम और रात के समय बारिश हो रही है। ऐसे में बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें