मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल प्रदेश की वादियों का रूख कर रहे हैं। खासकर कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। यहां पहुंचकर पर्यटक रोहतांग क्षेत्र में बर्फ के दीदार करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। मढ़ी से रोहतांग तक पर्यटक बर्फ की परत पर कदमताल कर रहे हैं। यहां एक दूसरे पर बर्फ के गोले बरसाते हुए भी पर्यटकों को देखा जा सकता है। जबकि बर्फीली वादी में पर्यटक बर्फ के साथ की जा रही अठखेलियों को कैमरे और अपने मोबाइल में भी कैद कर रहे हैं।