फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कुल्लू की टीम हुई रवाना

बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाले अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कुल्लू की टीम आज रवाना हो गई है। कुल्लू टीम की अगुवाई कप्तान पीयूष की ओर से जाएगी। कुल्लू की टीम चुनने के लिए बीती 24 मार्च को ट्रायल भी लिए गए थे। इसके बाद चुने हुए खिलाड़ियों का कैंप भी आयोजित किया गया था। जहां इन चुने हुए खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई गईं। कुल्लू अंडर 16 टीम के कोच असीम राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज चुनी हुई टीम कुल्लू से रवाना हो गई है और बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली ट्रॉफी में जीत दर्ज करने में जी जान से मेहनत करेंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं कुल्लू ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने कुल्लू की टीम को रवाना होने पर जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें