देश में एक मात्र व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी (कुल्लू) में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों के राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बुधवार को को स्वयं सेवियों को नदी के रास्ते आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रशिक्षण लिया। केंद्र में दस दिनों तक चार राज्यों के 50 युवा आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू तकनीक और एडवेंचर स्पोर्ट्स से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण लेंगे। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के 50 युवा प्रशिक्षण लेने के लिए कुल्लू पहुंचे हैं। इनमें 25 युवा और 25 युवतियां शामिल हैं, जो शिविर में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राफ्ट की मदद से राहत एवं बचाव कार्य करने के गुर सीख रहे हैं। इसके अलावा इन स्वयं सेवियों को एडवेंचर स्पोर्ट्स की बारीकियां भी सिखाई जाएंगी। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरडी के प्रभारी गिमिनर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में चार राज्यों के स्वयं सेवी राफ्टिंग की तकनीक सीख रहे हैं।