फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: कुल्लू में होगा सैनिकों का सम्मान, एकल अभियान करेगा आयोजन

जिला मुख्यालय स्थित अटल सदन में 6 अप्रैल को सैनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एकल अभियान मनाली आंचल के अध्यक्ष डीणे राम ने शुक्रवार को अटल सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों की बदौलत ही नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत जीवन जी पा रहे हैं, इसलिए उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में सैनिक अपने परिवार सहित भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे अटल सदन सभागार में होगा। इसके लिए कुल्लू से लेकर लाहौल-स्पीति तक के सैनिकों और उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सम्मान समारोह में शामिल हो सकें। इस अवसर पर चंद्रमणी, लता ठाकुर और नीलम भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें