जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में गोलीकांड की घटना में उपयोग किया गया हथियार कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस हथियार का कोई लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा घायल व्यक्ति को एम्स बिलासपुर के लिए रेफर किया है। मामले में चार गिरफ्तार है और एक फरार की तलाश की जा रही है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मामले की जांच के लिए डीएसपी मुख्यालय की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है।