फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: बंजार में फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन

कुल्लू। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में एसएफआई इकाई ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की 25 से 28 प्रतिशत फीस वृद्धि और शिक्षकों के रिक्त पदों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि वापस लेने, खाली पद भरने और कॉलेज भवन की मरम्मत की मांग उठाई। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद महाविद्यालय से ओल्ड बस स्टैंड तक विरोध रैली निकाली गई। एसएफआई इकाई अध्यक्ष साहिल और सचिव हेमलता ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें