भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। हर एक विद्यालय में विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे पहले स्कूल प्रमुखों (प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक) को स्काउट एवं गाइड की कार्यप्रणाली और बारीकियों से अवगत करवाया जा रहा है। इसके लिए जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में शनिवार को रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया। इस एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में स्कूल प्रमुखों को स्कूलों में स्काउटिंग क्यों आवश्यक है। इस मुख्य विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।