राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू में प्रवक्ता संघ के त्रैवार्षिक चुनाव करवाए गए। चुनाव संपन्न करवाने के लिए राज्य से चुनाव अधिकारियों की भूमिका में रंगीला राम, राजेश सिंह सैनी, देवेंद्र, जय राम उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक धीरज सागर प्रधानाचार्य गुणवत्ता शिक्षा की उपस्थिति में निष्पक्ष चुनाव करवाए। इसमें प्रधानाचार्य प्रकाश, तिलक, सतपाल, देव राज के अलावा लगभग 100 प्रवक्ताओं ने सर्वसम्मति से राज पाल ठाकुर प्रवक्ता रासायन शास्त्र राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कुल्लू को अध्यक्ष नियुक्त किया। देवी सिंह प्रवक्ता वाणिज्य राजकीय वरिष्ठ विद्यालय आनी को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारणी का विस्तार आम सहमति से करवाया जाएगा।