अमर उजाला फाउंडेशन मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल कर रहा है। विद्यार्थियों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी बाधा न बने। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद कर रहा है। यह बात पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि निर्धनता रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों के विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति योजना फायदेमंद रहेगी। फाउंडेशन योजना के तहत नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 23 और 11वीं व 12वीं कक्षा के लिए भी 23 छात्रवृत्तियां आरक्षित हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को एक प्रतियोगी परीक्षा देनी होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को 50,000 और 75,000 की छात्रवृत्ति कक्षाओं के हिसाब से मिलेगी। उन्होनें कहा कि विद्यार्थी नन्हें परिदों की तरह होते हैं और अमर उजाला फाउंडेशन छात्रवृत्ति की पहल से उनकी उड़ान को सफल बनाने का प्रयास कर रहा है। कहा कि इससे विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होने के लिए भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पहले से तैयार होंगे।