ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर है। समारोह के दौरान होने वाली परेड के लिए पुलिस, महिला पुलिस और होमगार्ड के जवान रिहर्सल करने में जुटे हुए हैं। जबकि मैदान के दूसरी तरफ आयोजन के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर होंगे।