सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के लोग स्मार्ट मीटर के विरोध में उपायुक्त कुल्लू से मिलने पहुंचे। पंचायत के निर्वतमान उप प्रधान सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीण महिलाओं ने स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध जताया और कहा कि पंचायत में किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। सुभाष ठाकुर ने कहा कि स्मार्ट मीटर का हर जगह कड़ा विरोध हो रहा है लेकिन सरकार और बिजली बोर्ड उसके बावजूद भी जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।