पानी के भारी भरकम बिल के विरोध में कुल्लू नगर परिषद वार्ड नंबर-4 के लोग प्रशासन के द्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने लिखित रूप से इसका विरोध दर्ज किया है। नगर परिषद कुल्लू के पार्षद दानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मिले। इस प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम कुल्लू को अपना लिखित शिकायत पत्र सौपा है, जिसमें उन्होंने भारी भरकम बिल में रियायत की मांग की है। इसके साथ उन्होंने कुल्लू में शिमला की तर्ज पर लगाए गए स्लैब रेट का विरोध किया है। उन्होंने इसमें संशोधन करने की मांग भी उठाई है।