फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: 800 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से किया वंदे मातरम गीत का गायन

भाजपा ने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उत्सव के मौके पर जिला मुख्यालय कल्लू के अटल सदन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। शुक्रवार को यहां वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन हुआ। मंडी संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 800 से अधिक लोग सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने की। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया। इस दौरान सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, मंडी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व सासंद महेश्वर सिंह, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, आनी के विधायक लोकेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री रवि ठाकुर, जिला अध्यक्ष अमित सूद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें