फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नरोतम ठाकुर बोले- गैर जरूरी कामों को प्राथमिकता दे रही सरकार, जरूरी कार्य लटके पड़े हैं

भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने रविवार को कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी कार्यों को छोड़कर ऐसे कार्यों पर धन खर्च कर रही है, जिनकी फिलहाल आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान बंद हुई कई सड़कें आज भी बहाल नहीं हो सकी हैं, जिससे आम लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार और स्थानीय विधायक इन सड़कों की बहाली को लेकर गंभीर नहीं हैं। नरोतम ठाकुर ने विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार से स्वीकृत परियोजनाओं का भूमिपूजन कर राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत केंद्र सरकार ने 17 सड़कों को मंजूरी दी है, जिसे सांसद कंगना रणौत के प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने सरकार से मांग की कि विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करते हुए सबसे पहले जनता की जरूरतों से जुड़े लंबित कार्यों और आपदा प्रभावित सड़कों की बहाली पर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें