फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मनमोहन गौतम बोले- देवभूमि में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे प्रशासन

देवभूमि कुल्लू में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने की मांग तेज हो गई है। इसी कड़ी में ब्राह्मण जन कल्याण सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम की अगुवाई में डीसी कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर मनमोहन गौतम ने कहा कि कुल्लू जिला देवी-देवताओं की भूमि के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन यहां कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं जो अभी भी पर्यटन के मानचित्र पर पूरी तरह से नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कहा कि इन अनछुए स्थलों को विकसित कर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा सकता है। सभा ने यह भी सुझाव दिया कि धार्मिक पर्यटन के विकास से मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ रहे पर्यटकों के दबाव को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें