कुल्लू-मंडी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए दो दिनों से बंद चल रहा है। इस कारण कुल्लू जिले से दूसरे जिलों और राज्यों की ओर जाने वाले वाहन औट, पनारसा, टकोली, बजौरा क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में फंसे हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों के साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि वाहनों में भरे फल और सब्जी भी अब खराब होने की कगार पर हैं। इससे लेकर व्यापारी और किसान बागवान भी चिंतित है।