कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग छरूडू के पास सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। सड़क खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों को बंदरोल सब्जी मंडी जाने में आसानी होगी।