प्रदेश के आपदाग्रस्त लोगों को मानसिक तौर स्वस्थ रखा जाएगा। इसके लिए बंगलूरू से आए विशेषज्ञों ने चार जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और काउंसलरों को विशेष प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी अब अपनों जिलों के आपदाग्रस्त लोगों को मानसिक तौर पर स्वस्थ्य रखने में योगदान देंगे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पांच दिनों तक मानसिक तौर पर स्वस्थ कैसे रहे विषय पर आपदा प्रबंधन में मनोवैज्ञानिक देखभाल पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन हुआ। बंगलूरू के विशेषज्ञों ने पांच दिनों तक चार जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और बिलासपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों और काउंसलरों को प्रशिक्षित किया। इसमें 40 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को मानसिक तनाव से उभारने का प्रशिक्षण लिया।