राज्य लंबरदार जन कल्याण महासंघ जिला कुल्लू की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रधान पद की कमान दलीप सिंह ठाकुर को सौंपी गई। जबकि वरिष्ठ उप प्रधान उत्तम चंद ठाकुर, उप प्रधान रूप चंद ठाकुर और मुख्य सलाहकार एवं प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में चंद्र बल्लभ नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, सोमवार को महासंघ की एक बैठक कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लंबरदार चंद्र बल्लभ नेगी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष तौर पर प्रदश संयोजक भीम सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।