फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सैंज घाटी में पुल न होना आफत, जीवन अस्त-व्यस्त

कुल्लू जिले की सैंज घाटी में पिछले तीन सालों से लगातार पिन पार्वती नदी में बाढ़ आ रही है। इस बार भी बादल फटने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई है। इससे मकानों के साथ जमीन और फसलें भी तबाह हुई है। कृषि विभाग की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से करीब 30 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं, किसानों की परेशानी यह है कि जो फसलें बच गई हैं। अब उन्हें कैसे सब्जी मंडियों तक पहुंचाया जाए। सैंज के बकशाहल बिहाली, निडाहरा बिहाली और सिउंड (शरण) बिहाली के ग्रामीणों का पुलिया बहने से संपर्क कट गया है। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। वहीं, सबसे अधिक परेशानी सिउंड (शरण) बिहाली के लोगों को उठानी पड़ रही है। इन्हें अब पिन पार्वती नदी को पार करने के लिए करीब दो से ढ़ाई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। ऐसे में गांव के किसानों को फसलें सब्जी मंडी तक ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें