फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पूर्व मंत्री की पत्रकार वार्ता से पहले पत्रकारों को सर्किट हाउस हॉल से निकाला

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की पत्रकार वार्ता से पहले हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ। पत्रकार वार्ता के लिए जब पत्रकार परिधि गृह कुल्लू के सम्मेलन कक्ष में पहुंचे तो उन्हें यह कहकर हॉल से बाहर निकाला गया कि यहां पत्रकार वार्ता करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। सभी पत्रकारों के बाहर निकलने के बाद कक्ष में ताला लगा दिया गया। पूर्व मंत्री के पहुंचने के बाद आयोजकों की ओर से प्रशासन के साथ वार्ता कर औपचारिकताएं पूरी की गई और उसके बाद उसी सम्मेलन कक्ष का ताला खोला गया और पत्रकार वार्ता हुई। इसको लेकर पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन को आडे़ हाथों लिया है। गोविंद ठाकुर ने कहा है कि वह भी मंत्री रहे हैं लेकिन उनके कार्यकाल में इस तरह की तानाशाली और तुगल शाही नहीं हुई है लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री सुखिवंदर सिंह किसी तरह की सरकार चला रहे हैं जिसमें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें