कुल्लू जिले के काईस क्षेत्र की राउगी पंचायत में पटवारी-कानूनगो पर हुए हमले में घायल पटवारी भूप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मामले की छानबीन कर रहे जांच अधिकारी को बदलने की मांग की है और मामले की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच अधिकारी ने मेरे हिसाब से बयान नहीं लिखे हैं। कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड कर लिखने का प्रयास किया गया है और अभी तक पुलिस की ओर से हमला करने वालों पर भी कार्रवाई नहीं हुई है।