फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: अनशन पर बैठे युवक की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर किया स्वास्थ्य परीक्षण

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के दौरान बुधवार को एक अनशनकारी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अनशन पर बैठे समाजसेवी संजय चौहान को अचानक उल्टियां होने लगीं। बताया जा रहा है कि उनका रक्तचाप (बीपी) भी काफी कम हो गया था। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर उनका परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। क्रमिक अनशन का नेतृत्व कर रहे बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी ने कहा कि प्रशासन की ओर से अब तक बातचीत की कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उधर, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें