फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर के हाथीथान क्षेत्र की महिला के पक्ष में उतरा आवासहीन भूमिहीन संगठन, जानें मामला

भुंतर के हाथीथान क्षेत्र की महिला पर अवैध कब्जे के मामले में लगाए गए 1 करोड़ 73 लाख के जुर्माने को लेकर महिला पक्ष में भूमिहीन आवासहीन संगठन आगे आया है। संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त कुल्लू से मिला और एक ज्ञापन सौंपकर महिला को संविधान के अनुसार रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि महिला 48 सालों से जहां रह रही थी उस स्थान पर पहले उसे किसी ने नहीं रोका लेकिन अब अचानक जुर्माना लगाया गया है। महिला इतना अधिक जुर्माना कहां से लाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उनका प्रतिनिधिमंडल राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें