जिला परिषद बरशैणी वार्ड से पूर्व बीडीसी चेयरमैन रह चुके शशिपाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने जिला मुख्यालय कुल्लू में उपमंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने को लेकर अपना विजन भी साझा किया।