नगर परिषद कुल्लू में पार्षद के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह से तहसील कार्यालय में उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान दिनभर चार से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को उठाते हुए उन्हें दूर करने की बात कही और जनता से पार्षद बनाने के लिए सहयोग मांगा।