राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का आगाज हो गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश राणा ने किया। वह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और उन्होंने इस आयोजन के लिए केंद्रीय छात्र परिषद को बधाई दी और आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सृजन कार्यक्रम करीब दो दशकों से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष महाविद्यालय के छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा की भी प्रस्तुति देते हैं। इस बार भी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्मी, पहाड़ी, गजल की प्रस्तुतियां दी गईं।