जिला कुल्लू के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के पांच गुटों में से एक गुट उन्हें विपक्ष के नेता की कुर्सी से हटाना चाहता है। ऐसे में इन दिनों जयराम ठाकुर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि हमारी सरकार हिमकेयर योजना को बंद नहीं करेगी बल्कि इस योजना में हुए घोटाले को जनता के समक्ष लाया है। योजना में महिलाओं की बच्चेदानी के ऑपरेशन का प्रावधान था लेकिन इसमें कुछ पुरूषों की बच्चेदानी का ऑपरेशन के नाम पर पैसे दिए गए हैं। जो सीधे तौर पर घोटाला है।