ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में शनिवार को जोन स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जबकि इस मौके पर संत निरंकार से जुड़े लोगों के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किये। सुबह से ही कार्यक्रम के चलते चहल पहल बनी रही।