जिला मुख्यालय ढालपुर में शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। अटल सदन ढालपुर से ढालपुर चौक तक हुए प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ जहां हजारों करोड़ रुपये का ऋण ले रही है तो वहीं पर देश में विकास कार्य के साथ-साथ पेंशनरों को उनकी पेंशन समय पर नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रदेश भर में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर आंदोलन करेगी और जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाएगा। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक ऑटो कार में नजर आएंगे।