श्रम कानून के विरोध में भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा से मिला। जिसके माध्यम से उन्होंने एक ज्ञापन भेज कर केंद्र सरकार से मांग की है श्रम कानून में व्याप्त खामियों है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल भारतीय मजदूर संघ के नेताओं ने कहा कि इस कानून के माध्यम से सरकारी विभागों में निजीकरण का रास्ता खुल गया है। जिसके चलते विभागों के अंदर लगाए जाने वाले कर्मचारियों का शोषण हो रहा है जिसके चलते उन्होंने इस कानून का कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा है कि कानून सरकारी क्षेत्र में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने वाला है ऐसे में इस तरह के कानून को लागू नहीं किया जाना चाहिए।