कुल्लू जिले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 134 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें गुरुवार को 12वीं कक्षा के करीब 5,000 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। सुबह के सत्र में परीक्षा 9:45 बजे आरंभ हुई। इससे पहले विद्यार्थियों को परीक्षा नियमों के अनुसार ही जांच-पड़ताल के बाद केंद्र में प्रवेश दिया। परीक्षा सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में करवाई गई।