फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू के पढ़ारनी गांव में भड़की आग, मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 06:09 PM IST

कुल्लू जिले में दिवाली के दौरान तीन जगहों पर आग की घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा के पढ़ारनी गांव में दस कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। दूसरी घटना भेखली के कोठीसारी में पेश आई। यहां डेढ़ मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया वहीं, अखाड़ा बाजार में एक बाथरूम में आग लग गई। तीन जगहों पर करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बंजार के पढ़ारनी गांव में रविवार रात करीब 1:45 बजे शेर सिंह के दस कमरों के मकान में आग लग गई। आग की लपटों को पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाकर लोगों को जगाया। एकत्रित लोग आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया। मकान मालिक शेर सिंह परिवार के साथ अपने दोघरे शाहधारला में था, मगर घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव सड़क से दूर होने से ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना भी नहीं दी। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि आग की घटना में प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। कहा कि आग से लगभग 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें