राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संकाय, समग्र व्यक्तिव विकास के लिए गठित प्रकोष्ठों, समितियों, क्लबों, एनएसएस और एनसीसी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इन कार्यक्रमों के उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। साथ ही कॉलेज के सभी प्रोफेसर से विद्यार्थियों का परिचय भी करवाया गया, ताकि विद्यार्थियों को संकाय और विषय संबंधी जानकारी लेने में कोई परेशानी न आए।