शुक्रवार को 12 बजे मनाली के मॉल रोड पर महानाटी की रिहर्सल की गई। राईट बैंक के लगभग 95 से अधिक महिला मंडलों से जुड़ी लगभग 300 से अधिक महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल में भाग लिया। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि विंटर कार्निवल के दौरान दो दिन महानाटी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया की कार्निवल में इस साल कई प्रतियोगिताएं होगी। विंटर क्वीन आकर्षण का केंद्र रहेगी।