फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एचआरटीसी चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारियों के कारण घाटे में नहीं नहीं चल रहा है बल्कि यह सरकार और निगम प्रबंधन की बदइंतजामी के कारण घाटे में जा रहा है। यह आरोप निगम के चालक संघ प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने कुल्लू में प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि अब निगम का कर्मचारी जाग गया है और हक की लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया। सरकार और निगम को कर्मचारियों के हक देने ही होंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 24 जून तक अगर सरकार और निगम ने मांगें नहीं माने तो प्रदेश भर में निगम की बस के पहिये जाम कर दिए जाएंगे। प्रदेश में 12 हजार कर्मचारी हैं जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। सरकार उनके वित्तीय लाभ जारी नहीं कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें